उत्तराखंड एएनएम भर्ती 2026: 335 पदों के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता और तिथियां

देहरादून, 16 अप्रैल, 2026 (वेब वार्ता)। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने एएनएम भर्ती 2026 की अधिसूचना जारी कर दी है। ग्रुप सी के अंतर्गत स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) के 335 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

उम्मीदवार 21 अप्रैल से 4 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। बोर्ड ने आवेदन के लिए आधिकारिक पोर्टल पर लिंक सक्रिय कर दिया है।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 21 अप्रैल 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 4 मई 2026 (शाम 5 बजे तक)
  • शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 4 मई 2026
  • संशोधन अवधि: 6 मई से 9 मई 2026
  • दस्तावेज सत्यापन: मई-जून 2026 (संभावित)
  • परिणाम: आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता

स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) पद के लिए उम्मीदवार के पास भारतीय नर्सिंग परिषद द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार बेसिक हेल्थ वर्कर (महिला) प्रशिक्षण होना अनिवार्य है।

इसके साथ ही 6 माह का दाई प्रशिक्षण (मिडवाइफरी) भी पूरा होना चाहिए।

पंजीकरण अनिवार्य

उम्मीदवार के पास आवेदन की अंतिम तिथि तक उत्तराखंड नर्स एवं मिडवाइफरी काउंसिल में वैध स्थायी या नवीनीकृत पंजीकरण होना जरूरी है। बिना पंजीकरण के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करते समय सभी आवश्यक दस्तावेज और जानकारी सही तरीके से भरना जरूरी है। यह भर्ती स्वास्थ्य क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रही महिलाओं के लिए एक अच्छा अवसर मानी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles