Saturday, February 21, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने दिए सख्त निर्देश, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण पर जोर

हरदोई, लक्ष्मीकान्त पाठक | वेब वार्ता

जनपद हरदोई की तहसील सण्डीला में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अनुनय झा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आमजन की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता पर किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन सुबह 10 बजे से 12 बजे तक कार्यालय में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए और उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।

कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्राथमिकता

जिलाधिकारी ने जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर लाभ दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र व्यक्ति को योजनाओं के लाभ से वंचित न रखा जाए।

विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयसीमा पर जोर

विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में तथा गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण कराए जाएं। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और ठेकेदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

अवैध कब्जों पर सख्ती के निर्देश

सरकारी एवं गरीबों की भूमि पर अवैध कब्जों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने कानूनगो और लेखपालों को निर्देश दिए कि ऐसे मामलों को तत्काल उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाकर कब्जा मुक्त कराया जाए तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

विद्युत और राशन वितरण व्यवस्था की समीक्षा

विद्युत समस्याओं पर जिलाधिकारी ने खराब तारों और ट्रांसफार्मरों को शीघ्र दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। साथ ही उपभोक्ताओं की शिकायतों का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने को कहा।

राशन वितरण में अनियमितताओं की शिकायतों पर जिला पूर्ति अधिकारी को जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

पेंशन मामलों में शीघ्र समाधान के आदेश

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि यदि निराश्रित महिला, वृद्धावस्था एवं दिव्यांग पेंशन किसी कारणवश बंद हो गई है, तो उसकी तत्काल जांच कर पात्र लाभार्थियों की पेंशन बहाल कराई जाए।

होली पर्व को लेकर पुलिस को अलर्ट

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने आगामी होली एवं अन्य त्योहारों को देखते हुए सभी थानाध्यक्षों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वालों और अराजक तत्वों को चिन्हित कर समय रहते चेतावनी दी जाए, अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने रात्रि गश्त बढ़ाने तथा बीट सिपाही और चौकीदारों से नियमित सूचना प्राप्त करने पर भी जोर दिया।

तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण

सम्पूर्ण समाधान दिवस के उपरांत जिलाधिकारी ने तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया तथा अभिलेखागार एवं व्यवस्थाओं में पाई गई कमियों को दो दिन के भीतर सुधारने के निर्देश दिए।

अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भावनाथ पाण्डेय, उप जिलाधिकारी नारायणी भाटिया, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, बीडीओ, सीडीपीओ, सीओ एवं थानाध्यक्ष उपस्थित रहे।

👉 हरदोई और प्रशासनिक खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप्प चैनल को फॉलो करें – Web Varta

ये भी पढ़ें: हरदोई कलेक्ट्रेट में श्रीराम परिवार की प्राण प्रतिष्ठा, डीएम अनुनय झा ने भगवा वस्त्र में स्वयं परोसा प्रसाद

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img