प्रशासन कोई ऐसा काम न करें जिससे आक्रोश पनपे : अखिलेश

लखनऊ, (वेब वार्ता)। चार जून को लोकसभा चुनाव परिणाम आ रहा है। उससे पहले सोमवार रात सवा दस बजे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट करके गंभीर आरोप लगाए हैं। अखिलेश यादव ने सुप्रीम कोर्ट, चुनाव आयोग और डीजीपी से मिर्जापुर अलीगढ़, कन्नौज के अलावा यूपी में विपक्ष के नेताओं को नजरबंद करने के मामले का तुरंत संज्ञान लेने की अपील की है।

अखिलेश यादव ने एक्स पर एक पोस्ट के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें विपक्ष के नेता के घर के बाहर पुलिस पहुंचती है और काफी देर बातचीत के बाद चली जाती है। अखिलेश यादव ने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय, चुनाव प्रमुख और उत्तर प्रदेश पुलिस प्रमुख इस बात का तत्काल संज्ञान लें कि मिर्ज़ापुर, अलीगढ़, कन्नौज के अलावा उत्तर प्रदेश के कई ज़िलों में ज़िलाधिकारी और पुलिस प्रशासन विपक्ष के राजनीतिक कार्यकर्ताओं को घरों में नज़रबंद करने का अवैधानिक कार्य कर रहे हैं, जिससे वो कल मतगणना में हिस्सा न ले सकें। अपने मत की रक्षा का अधिकार सबको है और तब तो और भी ज़्यादा है, जब कोर्ट द्वारा लगाए गए कैमरों के सामने भी धांधली करने का दुस्साहस करने वाली सरकार सत्ता में हो।

ऐसी घटनाओं को तुरंत रोका जाए और प्रशासनिक रूप से बंद किए गए लोगों को तुरंत मुक्त किया जाए। जब समस्त राजनीतिक दल शांतिपूर्ण तरीक़े से कार्य कर रहे हैं, ऐसे में शासन-प्रशासन भी ऐसा कोई अनैतिक कार्य न करे, जिससे जन-आक्रोश पनपे। आशा है ऐसे पक्षपाती डीएम और प्रशासनिक अधिकारियों को तुरंत हटाया जाएगा और मतगणना को शांति के वातावरण में सम्पन्न कराया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles