टूटे सपने, बिखरी उम्मीदें.. हार के बाद आरसीबी ने शेयर किया ड्रेसिंग रूम का वीडियो, छलक जायेंगे आपके भी आंसू

आईपीएल 2024 में आरसीबी की जीत का जो सिलसिला मई में शुरू हुआ था, वो आखिरकार खत्म हो गया। टीम कहां तो प्लेऑफ की दावेदारी से भी बाहर हो गई थी, लेकिन इसके बाद ऐसी वापसी की कि हर कोई देखता रह गया। हालांकि टीम अपने विजय रथ को जारी नहीं रख पाई और राजस्थान रॉयल्स ने उसे एलिमिनेटर में हराकर अब बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। इस मैच में हार के बाद आरसीबी के ड्रेसिंग रूम में क्या कुछ हुआ, वो आपको देखना जरूर चाहिए।

आरसीबी की ओर से एक वीडियो शेयर किया गया है, जो टीम के ड्रेसिंग रूम का है। टीम को जब बुधवार रात हार का सामना करना पड़ा तो सभी खिलाड़ी हताश और निराश भाव के साथ मैदान छोड़कर चले गए, लेकिन ये किसी को भी पता नहीं चला कि जब टीम ड्रेसिंग रूप में पहुंची तो वहां क्या कुछ हुआ। लेकिन अब उसका वीडियो सामने आया है। जिसमें सभी खिलाड़ी काफी गम और दर्द में​ दिखाई दिए। करीब साढ़े तीन मिनट का ये वीडियो अपने आप में सब कुछ बयां करता है। उस वीडियो को आप इस खबर में नीचे देख सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img

More articles