Tuesday, January 27, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्माचारी के गन्नौर रोड़ शो में उमड़ा लोगों का हुजूम

सोनीपत, 17 मई (राजेश आहूजा)। कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी ने वीरवार देर सांय गन्नौर हल्के में पूर्व विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा सहित रोड शो निकाल कर कॉंग्रेस पार्टी के लिए वोटों की अपील की। इस अवसर पर लोगों का भारी हुजूम ब्रह्माचारी को सुनने उमड़ा।

सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार ने पिछले दस वर्ष में शराब घोटाला हो या रजिस्ट्री घोटाला भाजपा सरकार ने प्रदेश के लोगों की खून पसीने की कमाई को लूटने का काम किया है। जिसके चलते आज प्रदेश का हर बच्चा अपने सिर पर 1 लाख 62000 का कर्ज़ा लेकर पैदा होता है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक करवा कर, भर्तियों को लटका कर भाजपा ने प्रदेश के युवा वर्ग के साथ विश्वास घात किया है। अपने पूरे दस वर्ष के कार्यकाल में भाजपा ने एक भी नया अस्पताल, स्कूल कालेज या विश्वविधालय नहीं खोला, इससे भाजपा सरकार की नीयत और प्राथमिकता का पता चलता है।

केंद्र की भाजपा सरकार ने सेना में अग्निवीर योजना लागू करके प्रदेश के युवाओं का मनोबल तोडा है। अहीरवाल रेजिमेंट के गठन को लेकर भाजपा का रवैया हमेशा से नकारात्मक रहा है। इन सभी कारणों से आज प्रदेश के युवा वर्ग का सरकार से मोहभंग हो चुका है। अबकी बार युवा वर्ग वोट की चोट से भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगा। वहीं ज़िला महिला कॉंग्रेस की नीलम बाल्यान, शीला आंतिल, राजेश चौधरी,कमला मलिक, प्रोमिला मलिक, रेखा राणा ने भी लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी के लिए वोटों की अपील की। इस दौरान उनके साथ आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान देवेंद्र गौतम, सुरेश त्यागी, राजेश पहलवान, संतोष गुलिया, संतोष कादियान, संजय खत्री, भी साथ रहे।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img