Monday, November 24, 2025
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

छग लोकसभा चुनाव 2024: आईजी और एसएसपी ने ली सुरक्षा बलों की बैठक

रायपुर, (वेब वार्ता)। रायपुर कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में पुलिस ऑब्जर्वर पुलिस महानिरीक्षक विपिन शंकर राव अहिरे, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने रायपुर जिले में आये केंद्रीय अर्धसैनिक बल के अधिकारियों की मीटिंग ली। उन्होंने सुरक्षा बालों को लोकसभा चुनाव के संबंध में आवश्यक ब्रीफ किया गया। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के चुनाव ड्यूटी के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पहले-दूसरे और तीसरे चरण के चुनाव में दोनों जगहों की परिस्थितियां अलग-अलग है। यहां की राजनैतिक परिस्थितियां अलग हैं, जिसके लिए चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश के बारे में बताया गया कि फोर्स को क्या करना है? क्या नहीं करना है। यहां फोर्स खुश होकर अपनी ड्यूटी करें। कलेक्टर ने गर्मी के मौसम को देखते हुए इनके बेहतर एकोमोडेशन के लिए आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने कहा।

एसएसपी ने उन्हे बताया कि आप पहले छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चुनाव संपन्न कराकर आये हैं। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की भौगोलिक और राजनैतिक परिस्थितियां रायपुर की अपेक्षा अलग है। अब आप सामान्य क्षेत्र में ड्यूटी करने के लिए उपस्थित हुए हैं। यहां पर राजनैतिक संवेदनशील पोलिंग बूथ में आपकी ड्यूटियां लगाई जायेगी। यहां जो लोग आने वाले है, वे सम्माननीय हैं। उन्हे भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार व्यवस्थित ढंग से मतदान कराना है। फोर्स को चुनाव आचार संहिता के दौरान क्या करना है, क्या नहीं करना है। इसके बारे में ब्रीफ कर बताया गया। सभी मतदान केंद्रों में संख्या के आधार पर अर्धसैनिक बलों की ड्यूटी संवेदनशीलता के आधार पर लगाई जायेगी। पेट्रोलिंग में पर्याप्त जवानों की ड्यूटियां लगाई जा रही है। साथ ही उन्हें आवश्यक नंबर भी दिये जायेगें।

इसके बाद एसएसपी ने पुलिस लाइन पर लगभग 700 पुलिस पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को ब्रीफ किया। उन्होंने बताया कि उन्हें मतदान के दिन क्या करना है क्या नहीं करना है। इस संबंध में उन्हें विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही चुनाव संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest

More articles