Sunday, February 1, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रीत दहिया के असामयिक निधन पर जताया शोक, परिजनों से की मुलाकात

सोनीपत, रजनीकांत चौधरी (वेब वार्ता)। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज सोनीपत पहुंचकर अपने ओएसडी श्री वीरेंद्र बढ़खालसा के भतीजे एवं श्री जयदेव दहिया के सुपुत्र प्रीत दहिया (आयु 22 वर्ष) के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। प्रीत दहिया का निधन एक दु:खद सड़क दुर्घटना में हो गया, जिसने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र को गहरे शोक में डुबो दिया है।

मुख्यमंत्री श्री सैनी ने शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार को इस असमय पीड़ा को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि प्रीत दहिया एक होनहार, विनम्र और अनुशासित युवक थे, जिनकी असमय विदाई समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली, राई से विधायक कृष्णा गहलावत, सोनीपत से विधायक निखिल मदान, खरखोदा से विधायक पवन खरखोदा, गन्नौर से विधायक देवेंद्र कादियान, सोनीपत नगर निगम के महापौर राजीव जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, गोहाना भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र मलिक, पुलिस आयुक्त ममता सिंह, तथा उपायुक्त सुशील सारवान समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। सभी ने परिजनों से मुलाकात कर अपने-अपने स्तर पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।

समूचे क्षेत्र में शोक की लहर है, और स्थानीय नागरिकों व युवा वर्ग में भी इस दुर्घटना को लेकर भारी दुःख देखा गया। प्रीत दहिया को उनके सौम्य स्वभाव और मिलनसारिता के लिए जाना जाता था।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img