संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव फांसी पर लटका मिला

औरैया, (वेब वार्ता)। अजीतमल कोतवाली इलाके के बाबरपुर देहात में एक महिला का शव रविवार काे फांसी पर लटका मिला। नीचे उतारने पर उसकी मौत हो चुकी थी। मुहल्ला सिद्धार्थ नगर निवासी बाबूराम मजदूरी करता है। पुत्र रणवीर, जितेंद्र, पुष्पेंद्र बाहर रहकर गुजर बसर करते हैं। घर पर बाबूराम पत्नी अमरवती, और पुत्रवधू प्रतिमा देवी (25) पत्नी जितेंद्र और छोटा बेटा विवेक के साथ रह रहा है। जितेंद्र अंबाला में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। रोज की तरह शनिवार को सभी लोग खाना खाकर अपने कमरे में सो गए। रविवार की सुबह जागने पर अंदर की ओर पड़ी टिन शेड में लगी बल्ली से रस्सी के सहारे बहू प्रतिमा का शव फांसी के फंदे से लटका देखा। घटना की जानकारी पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। बाबूराम ने अपने पुत्र जितेंद्र को सूचना दी। जितेंद्र ने अपनी ससुराल हमीरपुर जिले के थाना बिवार अंतर्गत ग्राम अतरार में सूचना की। घटना की जानकारी 112 नम्बर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। अजीतमल काेतवाल ने बताया कि मृतक महिला का विवाह करीब ढाई साल पहले जितेंद्र से हुई थी। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है। मायके पक्ष से आ रहे लोगों का इंतज़ार कर रही है। अगर काेई आराेप लगाता है ताे जांच कर कार्रवाई की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

More articles