Monday, February 16, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

प्रधानमंत्री के ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ अभियान को आगे बढ़ाएं बच्चे : मुख्यमंत्री

नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि बच्चे पर्यावरण संरक्षण के लिए दिल्ली में एक पेड़ लगाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ अभियान को आगे बढ़ाएं। मुख्यमंत्री ने यह बात शुक्रवार को पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति देवेंद्र उपाध्याय और राष्ट्रीय हरित अधिकरण के अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव के साथ राष्ट्रपति एस्टेट स्थित विलिंगडन क्रेसेंट परिसर में वन महोत्सव में पौधारोपण करते हुए कही।

मुख्यमंत्री ने कहा आज दिल्ली को हरित और पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी प्रमुख हस्तियां यहां एकत्रित हुई है। दिल्ली को हरा-भरा करना ही सरकार का ध्येय है। जैसे मां हमें निःस्वार्थ प्रेम, सुरक्षा और ऊर्जा देती हैं वैसे ही एक वृक्ष भी हमें जीवनदायिनी आक्सीजन, शीतल छाया और हरियाली देता है।

इस मौके पर मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने अस्पताल निर्माण और सीसीटीवी परियोजना से जुड़े 6,000 करोड़ रुपये के घोटाले में आम आदमी पार्टी (आप) नेताओं के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा मामला दर्ज करने पर हमला किया। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि आप सरकार ने दिल्ली को खूब लूटा। दिल्ली के स्कूलों में क्लासरूम निर्माण के नाम आप सरकार ने खूब घोटाला किया, जिन क्लासरूमों का निर्माण 800 रुपये फूट होना था। उसके लिए 8500 रुपये दिए गए। दिल्ली महोत्सव के आयोजन के नाम 30 करोड़ रुपये कहां चले गए। उसका पता ही नहीं है। बिजली से लेकर आबकारी घोटाले तक की जांच ईडी कर रही है।

सिरसा ने कहा कि आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपनी छवि ईमानदार बनाने के लिए दिल्ली के लोगों का बेतहाश पैसा विज्ञापनों पर खर्च किया। ईमानदार छवि बनाने के बाद दिल्ली को दोनों हाथों से लूटने का काम किया। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बाद अरविंद केजरीवाल सबसे लंबे समय तक जेल में रहने वाले मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने पिछले 10 सालों में इतने घोटाले किए हैं कि अगर हम हर मामले की सुनवाई एक दिन में भी करें, तो भी अगले 10 साल कम पड़ेंगे।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img
Webvarta Job Post Add