पाकिस्तान में दर्दनाक हादसा, एक घर की छत गिरने से दो बच्चों सहित 6 लोगों की मौत

- Advertisement -

कराची, 18 मार्च (वेब वार्ता)। पाकिस्तान में दर्दनाक हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक घर की छत गिरने से दो बच्चों सहित 6 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में एक घर का छत गिरने से उसमें रहने वाले छह लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो बच्चा भी शामिल है। यह घटना सोमवार को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में दक्षिणी वजीरिस्तान आदिवासी जिले के रघजई इलाके की है।

10 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

छत गिरने की इस घटना में 6 लोगों की मौत के साथ ही 10 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने बताया कि घायलों की हालत अभी भी गंभीर है। प्रांत के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की। इसके साथ ही उन्होंने पीड़ितों के परिवार को सहायता उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन को निर्देश भी दिया है।

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयर स्ट्राइक

गौरतलब है कि पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी गतिविधियां लगातार होती रही हैं। इस अशांत क्षेत्र में अब दर्दनाक हादसा हो गया। इसी बीच खबर आई है कि पाकिस्तान ने सीमा से सटे अफगानिस्तान के इलाकों में सर्जिकल स्ट्राइक की है। पाकिस्तन की इस एयर स्ट्राइक में 7 तालिबानियों की मौत हो गई है। पाकिस्तान ने यह सर्जिकल स्ट्राइक अफगानिस्तान में घुसकर दो आतंकी ठिकानों पर की है।

इसके लिए दो प्रांतों को निशाना बनाया गया है। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में घुसकर तहरीक-ए-तालिबान के आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया है। ये एयर स्ट्राइक पाकिस्तान की सीमा से लगे खोस्त और पक्तिता प्रांत में दो अलग-अलग ठिकानों पर की गई है।

Author

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img