Sunday, March 1, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

मुख्यमंत्री मोहन यादव के जन्मदिन पर मोदी-शाह ने दीं शुभकामनाएं

भोपाल, (वेब वार्ता)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आज जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। श्री मोदी ने अपनी एक्स पोस्ट में कहा, ‘मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उन्होंने राज्य के नागरिकों का जीवनस्तर सुधारने के लिए कई अहम कदम उठाए हैं। उनके स्वस्थ रहने और दीर्घायु होने की ईश्वर से प्रार्थना है।’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अपने शुभकामना संदेश में कहा, ‘मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। मोदी जी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश की डबल इंजन सरकार विकास और सुशासन के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। बाबा महाकाल से आपके उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की मंगलकामना करता हूँ।’

वहीं भारतीय जनता पार्टी के मध्यप्रदेश अध्यक्ष और लोकसभा सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा, ‘मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बाबा महाकाल से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।’

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डॉ यादव को शुभकामनाएं देते हुए कहा, ‘मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और मंगलमय जीवन के लिए प्रार्थना करता हूँ। आपके कुशल नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास और उन्नति के नव शिखर को स्पर्श करे, बहुत-बहुत शुभकामनाएं!’

विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने अपने बधाई संदेश में कहा, ‘मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! ईश्वर से आपकी दीर्घायु और स्वस्थ व सुखी जीवन की मंगलकामना करता हूँ!’

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मोहन यादव की लंबी उम्र की कामना की। उन्होंने लिखा, “जनसेवा के प्रति सदैव समर्पित, मध्य प्रदेश के ऊर्जावान मुख्यमंत्री मोहन यादव को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं। बाबा महाकाल से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की मंगलकामना करता हूं।”

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img