शिवपाल यादव ने किया साफ, इस सीट से लड़ेंगे चुनाव; बोले-भाजपा को नहीं मिल रहे प्रत्याशी

मैनपुरी, 14 मार्च (वेब वार्ता)। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बृहस्पतिवार को सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव पहुंचे। उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा पर तंज कसा। कहा कि भाजपा को कई सीटों पर प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं। सपा और गठबंधन के सभी प्रत्याशी जीत दर्ज करेंगे।

शिवपाल यादव बदायूं जा रहे थे। रास्ते में मैनपुरी में रुके तो पत्रकारों से भी बातचीत की। कहा कि पार्टी का आदेश मिला है। बदायूं जा रहा हूं। बदायूं की सीट को जीतकर आऊंगा। भाजपा इस बार मैनपुरी में पूरा जोर लगा रही है। लेकिन, समाजवादी पार्टी के सभी प्रत्याशी जीतेंगे। कहा कि सपा को सभी वर्गों का वोट हमेशा मिला है। हम सभी 80 की 80 सीटों पर जीत दर्ज करेंगे। केंद्र सरकार द्वारा CAA लागू करने पर कहा कि अब भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। इसलिए इस तरह के कदम उठा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles