Wednesday, February 18, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

महिला सशक्ति‍करण और संघर्ष की कहानी पेश करेगी फिल्म ‘कृष्णा’, ट्रेलर रिलीज

पटना, (वेब वार्ता)। टेकनीशियन फिल्म फैक्ट्री के बैनर तले बनी निर्माता पराग पाटिल, आरआर प्रिंस और अभिनेता अवधेश मिश्रा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कृष्णा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म का निर्देशन आनंद सिंह ने किया है। इसे पराग पाटिल और राकेश रोशन सिंह ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म महिलाओं के संघर्ष, सशक्ति‍करण और समाज में उनके हक की लड़ाई को केंद्र में रखकर बनाई गई है।

ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन, भावनात्मक दृश्यों और प्रेरणादायक संवादों की झलक देखने को मिली, इससे यह साफ हो गया कि यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि एक सामाजिक संदेश भी देगी।

अभिनेता अवधेश मिश्रा ने कहा कि यह फिल्म नारी शक्ति के महत्व को दर्शाते हुए सामाजिक बंधनों को तोड़ने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देती है।

निर्माता पराग पाटिल और आरआर प्रिंस ने कहा कि यह फिल्म महिलाओं की हकीकत और उनकी संघर्ष गाथा को बड़े पर्दे पर जीवंत करेगी। हमें उम्मीद है कि यह दर्शकों को न केवल पसंद आएगी, बल्कि, उन्हें प्रेरित भी करेगी।

पराग पाटिल ने कहा, “यह फिल्म सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि महिलाओं के संघर्ष और उनके सशक्ति‍करण की गूंज है। हमने इसे समाज के उस वर्ग तक पहुंचाने की कोशिश की है, जो बदलाव की जरूरत को समझता है। यह फिल्म दर्शकों को प्रेरित करेगी और महिलाओं के अधिकारों और आत्मनिर्भरता की नई परिभाषा प्रस्तुत करेगी।”

उन्होंने आगे कहा, “हमने इस फिल्म को बड़े पैमाने पर बनाया है, ताकि यह ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे और समाज में एक सकारात्मक संदेश दे सके। हमें उम्मीद है कि दर्शक फिल्म को उतना ही प्यार देंगे, जितना हमने इसे बनाने में मेहनत की है।”

फिल्म में विमल पांडे, प्रीति सिंह, अवधेश मिश्रा, निशा तिवारी, संजय पांडे और बीना पांडे मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की पटकथा प्राण नाथ ने लिखी है, जबकि डीओपी (सिनेमेटोग्राफी) की कमान सूरज यादव ने संभाली है। फिल्म के गाने ज्योति शर्मा, काजल राज, सुगम सिंह और ज्योति मिश्रा ने गाए हैं, जबकि संगीतकार साजन मिश्रा हैं। गीतों को शब्दों में ढालने का काम शेखर मधुर, अमरेश भट्ट और धरम हिंदुस्तानी ने किया है।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img