मुर्मु ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दीं शुभकामनाएं

नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा कि यह स्त्री शक्ति की उपलब्धियों और योगदान का सम्मानित करने का अवसर है।

राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मैं सभी बहनों और बेटियों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस स्त्री शक्ति की उपलब्धियों और देश तथा समाज में उनके अद्वितीय योगदान को सम्मानित करने का अवसर है। महिलाएं हमारे परिवार, समाज और राष्ट्र की नींव भी होती हैं। महिलाओं ने प्रतिकूलताओं और चुनौतियों का सामना करते हुए भी विभिन्न क्षेत्रों में सफलतापूर्वक अपनी पहचान बनाई है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए अभी बहुत कुछ किए जाने की आवश्यकता है। आइए हम सभी एक ऐसे समाज का निर्माण करने का संकल्प लें जहां हर महिला सुरक्षित महसूस करे और उसे आगे बढ़ने के समान अवसर मिलें। राष्ट्रपति ने कहा कि मैं सभी सफल महिलाओं को बधाई देती हूं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles