Monday, February 23, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

मोदी ने किया 2580 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास

सिलवासा/नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यहां केन्द्र शासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव के लिए शुक्रवार को 2580 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया।

श्री मोदी ने केंद्र शासित प्रदेश के सिलवासा में आज केन्द्र शासित प्रदेश के लिए 2580 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। देश के सभी हिस्सों में स्वास्थ्य सेवा से जुड़ी सुविधाओं को बढ़ावा देने पर उनके प्राथमिक ध्यान के तहत उन्होंने सिलवासा में नमो अस्पताल के प्रथम चरण का उद्घाटन किया। कुल 460 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित 450 बिस्तरों वाला यह अस्पताल इस केन्द्र-शासित प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करेगा। यह अस्पताल इस क्षेत्र के लोगों, खासकर आदिवासी समुदायों, को अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाएं प्रदान करेगा।

केन्द्र शासित प्रदेश के लिए 2580 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली इन विभिन्न विकास परियोजनाओं में विभिन्न ग्रामीण सड़कें एवं सड़क संबंधी अवसंरचनाएं, स्कूल, स्वास्थ्य एवं कल्याण केन्द्र, पंचायत एवं प्रशासनिक भवन, आंगनवाड़ी केन्द्र, जलापूर्ति और सीवेज संबंधी अवसंरचनाएं आदि शामिल हैं। इन परियोजनाओं का उद्देश्य कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना, औद्योगिक विकास को बढ़ावा देना, पर्यटन को प्रोत्साहित करना, रोजगार के अवसर सृजित करना और क्षेत्र में लोक कल्याण से जुड़ी पहलों को बढ़ावा देना है।

प्रधानमंत्री ने आज यहां रोजगार मेले के अंतर्गत नियुक्ति पत्र और पीएम आवास योजना शहरी, गिर आदर्श आजीविका योजना और सिल्वन दीदी योजना के तहत लाभार्थियों को लाभ भी वितरित किए। गिर आदर्श आजीविका योजना का उद्देश्य इस क्षेत्र की अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), अल्पसंख्यक समुदायों और दिव्यांगजन श्रेणी से संबंधित महिलाओं के लिए छोटे डेयरी फार्म स्थापित करके और उनके जीवन में सामाजिक एवं आर्थिक बदलाव लाकर उनके आर्थिक सशक्तीकरण को बढ़ावा देना है। सिल्वन दीदी योजना महिला स्ट्रीट वेंडरों को सुंदर ढंग से डिजाइन किये गए ठेले प्रदान करके उनके उत्थान से जुड़ी एक पहल है। इन ठेलों का सह वित्तपोषण पीएम स्वनिधि योजना से किया जाता है।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img