रमज़ान का चाँद रौशन, आज से पहली तरावीह, कल रखा जाएगा पहला रोजा

नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। चांद नजर आने के साथ रमजान का पाक महीना शुरू हो गया है। ऐसे में आज से सभी मस्जिदों में तरावीह (विशेष नमाज) पढ़ी जाएगी और कल सुबह सहरी के बाद पहला रोजा रखा जाएगा। सऊदी अरब में 28 फरवरी को चांद दिख गया था, जिसके कारण वहां 1 मार्च से रोजे आरंभ हो गए हैं।

रमजान इस्लामिक कैलेंडर का नौवां महीना है। रमजान के माह को रहमत और बरकत का माना जाता है। मुस्लिम समुदाय के लोग अल्लाह की नेमत पाने के लिए 30 दिन रोजा रखते हैं। इस पाक माह का एक-एक मिनट कीमती माना जाता है। इस दौरान लोग रोजा रखकर अपने बुरे कर्मों से तौबा करते हैं और नेक काम करते हैं। ऐसा करने से कई गुना अधिक पुण्य प्राप्त होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles