राज्यबीएसए कार्यालय के निरीक्षण के दौरान डीएम ने...

बीएसए कार्यालय के निरीक्षण के दौरान डीएम ने अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन रोके जाने का दिया निर्देश

बलरामपुर, कमर खान (वेब वार्ता)। सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों /कर्मचारियों की समय से उपस्थिति एवं बेहतर कार्यप्रणाली सुनिश्चित किए जाने को डीएम श्री पवन अग्रवाल द्वारा बीएसए कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया।
इस दौरान उन्होंने विभिन्न पटलों के कार्यों का जायजा लिया एवं उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया , इस दौरान 15 से अधिक अनुपस्थित कर्मचारियों का 01 दिन का वेतन रोके जाने का निर्देश दिया।
उन्होंने कार्यालय में समुचित साफ सफाई की व्यवस्था , खराब पड़े वाटर कूलर को सही कराए जाने का निर्देश दिया।
उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से शिक्षकों के अवकाश एवं सीसीएल स्वीकृत किए जाने का विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त की एवं निर्धारित समयावधि के भीतर निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया।
उन्होंने कड़े निर्देश दिए कि अधिकारी / कर्मचारी समय से दफ्तर पहुंचे एवं कार्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जनमानस की शिकायतों / समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण सुनिश्चित करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -