कुशीनगर में खरीफ अभियान के तहत यारा कंपनी की यूरिया उर्वरक उपलब्ध, किसानों से जिम्मेदारीपूर्वक खरीद की अपील

- Advertisement -

कुशीनगर, ममता तिवारी (वेब वार्ता)। खरीफ अभियान 2025 के अंतर्गत कुशीनगर जिले में किसानों को आवश्यक नत्रजनिक उर्वरक समय पर उपलब्ध कराने के लिए जिला कृषि विभाग ने व्यापक कदम उठाए हैं। जिला कृषि अधिकारी डॉ. मेनका ने जानकारी दी कि जनपद में यारा कंपनी से प्राप्त कुल 2650.00 मीट्रिक टन यूरिया उर्वरक में से 1325.00 मीट्रिक टन सहकारिता क्षेत्र की समितियों को और शेष 1325.00 मीट्रिक टन निजी क्षेत्र के उर्वरक विक्रेताओं को वितरित कर दिया गया है। इससे जिले के सभी अंचलों में किसानों को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित हो रही है।

उन्होंने यह भी बताया कि निजी क्षेत्र के लिए आई.पी.एल. कंपनी की 676.00 मीट्रिक टन यूरिया उर्वरक की आपूर्ति 1-2 दिनों में मिलने की संभावना है। डॉ. मेनका ने कृषक भाइयों से अपील की है कि वे अपनी मांग और जोतबही के अनुसार ही वांछित मात्रा में उर्वरक खरीदें, ताकि कालाबाजारी और अनावश्यक भंडारण से बचा जा सके।

उन्होंने चेतावनी दी कि आवश्यकता से अधिक उर्वरक खरीदने वालों का विवरण IFMS पोर्टल पर दर्ज हो जाता है, और अत्यधिक स्टॉक करने वालों को कालाबाजारी करने वाला मानते हुए उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा सकती है।

जिला कृषि कार्यालय और अधीनस्थ कर्मचारियों की टीमें लगातार क्षेत्र का भ्रमण और निरीक्षण कर रही हैं, ताकि जनपद के किसानों को सभी प्रकार के उर्वरक निर्धारित मूल्य पर आसानी से उपलब्ध हो सकें।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img