हरदोई में निजी बस स्टॉपों के लिए भूमि समतलीकरण और ई-रिक्शा चेकिंग के निर्देश

- Advertisement -

हरदोई, 12 मई (लक्ष्मीकान्त पाठक)। जिलाधिकारी अनुनय झा ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के साथ शहर के बाहर प्रस्तावित निजी बस स्टॉप स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने देहात कोतवाली के आगे सीतापुर मार्ग तथा एफसीआई गोदाम से आगे लखनऊ मार्ग पर बस स्टॉप हेतु उपलब्ध कराई गई भूमि का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिए कि बस स्टॉप के लिए चिन्हित भूमि का तत्काल समतलीकरण कराया जाए, ताकि निजी बसों का संचालन व्यवस्थित रूप से शुरू हो सके और शहर के भीतर यातायात का दबाव कम किया जा सके।

डीएम ने नगर क्षेत्र में संचालित ई-रिक्शों की व्यवस्था सुधारने पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार तथा एआरटीओ अरविन्द कुमार सिंह को निर्देशित किया कि ई-रिक्शों की सघन चेकिंग कर उन्हें निर्धारित रूट पर संचालित कराया जाए। साथ ही अवैध रूप से संचालित ई-रिक्शों के खिलाफ चालान सहित विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मयंक कुंडू, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, प्रभारी कोतवाली देहात तथा प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -