अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर उत्कृष्ट सेवाओं के लिए नर्सिंग स्टाफ सम्मानित

- Advertisement -

-सीएमओ कार्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम

ललितपुर, 12 मई (आलोक चतुर्वेदी)। सीएमओ कार्यालय के सभागार में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस उत्साह और गरिमामय माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ मानी जाने वाली नर्सिंग कर्मियों के मनोबल को बढ़ाना तथा समाज में उनके सेवा भाव और समर्पण को सम्मान देना रहा। सीएमओ डॉ. इम्तियाज अहमद ने कहा कि नर्सिंग स्टाफ स्वास्थ्य व्यवस्था का अभिन्न हिस्सा है। नर्सें केवल मरीजों की देखभाल करने वाली कर्मचारी नहीं, बल्कि मरीजों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य सुधार की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं।

उन्होंने कहा कि नर्स दिवस का आयोजन नर्सिंग कर्मियों के भीतर नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार करेगा, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा। बताया गया कि अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस आधुनिक नर्सिंग की संस्थापक फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है, जिन्होंने सेवा, समर्पण और मानवता की मिसाल कायम की थी। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय नर्स परिषद द्वारा घोषित थीम हमारी नर्सें, हमारा भविष्य सशक्त नर्सें बचाती हैं जान रही, जिसका उद्देश्य स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत बनाना और नर्सों को बेहतर संसाधन, सुरक्षा एवं सम्मान दिलाना है।

डा.सौरभ ने कहा कि नर्सें चिकित्सा जगत की आधारशिला हैं, जिनके बिना अस्पताल और उपचार प्रक्रिया की कल्पना संभव नहीं है। इस दौरान उत्कृष्ट सेवाओं के लिए स्टाफ नर्स हेमलता जोसेफ, दिलाशा पाल एवं रजनी को सम्मानित किया गया। इस दौरान डा.रामनरेश सोनी, डा.शिव प्रकाश, डा.प्रदीप सिंह यादव, डा.राजेश भारती सहित सीएमओ कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अंत में नर्सिंग स्टाफ के योगदान को सराहते हुए उनके सम्मान और अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया गया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -