सामाजिक न्याय के पुरोधा और शिक्षा के अग्रदूत की मनाई जयंती

- Advertisement -

मथुराम 13 अप्रैल (वेब वार्ता)। महात्मा ज्योतिराव फुले विकास समिति मथुरा के तत्वाधान में सामाजिक न्याय के पुरोधा व शिक्षा के अग्रदूत ज्योतिराव फूले जी की शोभायात्रा का भव्य आयोजन सैनी मोहल्ला औरंगाबाद से मुख्य बाजार औरंगाबाद होते हुए महात्मा फुले वाटिका गोकुल बैराज औरंगाबाद में सम्पन्न किया गया। शोभायात्रा में महात्मा ज्योतिराव फुले, माता सावित्री बाई फुले व महाराजा सूरसैन की झांकियों के साथ साथ बैंड व डीजे ज्योतिराव फूले द्वारा माता सावित्री बाई फुले द्वारा शिक्षा जगत एवं नारी उत्थान के क्षेत्र में किए गए योगदान का गुणगान कर रहे थे। गगनभेदी नारों के बीच युवा उल्लास पूर्वक ज्योतिराव फूले माता सावित्री बाई फुले व बहुजन महापुरुषों के नारे लगा रहे थे।

शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा एवं मिष्ठान वितरण कर जलपान करा कर स्वागत किया। सभी वर्गों के स्थानीय नागरिकों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। सर्वप्रथम सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशवाहा महासभा राजवीर सिंह एवं नूर सिंह कुशवाहा अभिनाश पान्डे ने संयुक्त रूप से पुष्प अर्पित कर शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। उपस्थित लोगों ने आडंबर अंधविश्वास कुरीतियों को त्यागने एवं दहेज जैसी कुरूतियों से दूर रहते हुए बच्चों को शिक्षित करने का संकल्प लिया। देर रात अखाड़ा सत्तो शर्मा व विजेन्द्र शर्मा के मध्य रसिया दंगल का मुकाबला हुआ रसिया के माध्यम से श्रोताओं को मतदान के लिए जागरूक करते हुए गाया सुनो मेरे देश वासियों लोकतंत्र का आया मेला पहले मतदान बाद में खाना 26 अप्रैल को लोकतंत्र का पर्व मनाना।

समिति के अध्यक्ष रमेश सैनी ने समस्त सहयोगी एवं आयोजन में पधारे साथियों का कोटि कोटि आभार व्यक्त कर कृतज्ञता व्यक्त की एवं सभी आगंतुकों का स्वाभाव पट्टिका व माला पहनाकर स्वागत किया। शोभायात्रा में सपा महानगर अध्यक्ष रितु गोयल, रमेश सैनी, बन्टी पार्षद, राहुल सैनी, जगदीश सैनी, भगवान सिंह सैनी राल वाले, अखिल भारतीय समता फाउंडेशन के अध्यक्ष लुकेश कुमार राही भगवत प्रधान जी, अभिषेक यादव, ओमपाल सैनी, दुलीचंद सैनी, काके सैनी, ओमप्रकाश सैनी,दिलीप सैनी, कलुआ सैनी, राजेश सैनी, जग्गो सैनी, दुलीचंद सैनी, रामबाबू सैनी, कौशल सैनी, आकाश बाबू, विवेक, खेमचंद सैनी, लक्ष्मी सैनी, कैलाश सैनी, भूरी सिंह सैनी, लखन सैनी, सतीश सैनी, आदि उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img