राज्यउत्तर प्रदेशअभियुक्तों की गिरफ्तारी न होने से नाराज़ अधिवक्ताओं...

अभियुक्तों की गिरफ्तारी न होने से नाराज़ अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

बहराइच।समाज को कानूनी तरीके से न्याय दिलाने वाला अधिवक्ता वर्ग आज उस समय आक्रोशित होकर सड़क पर उतरा और नारेबाजी करते हुए जिला बार एसोसिएशन के सैकड़ो अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर दो वकीलों के साथ हुई दो घटनाओं में नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध करवाई न होने को लेकर ज्ञापन सौंपा।

WhatsApp Image 2026 10 28 at 6.47.46 PM 1
जिला बार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में आक्रोशित वकीलों ने दीवानी कचहरी से जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे और वहां जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कहा कि जिला बार एसोसिएशन के सदस्य बाबूराम तिवारी एडवोकेट व अखिलेश कुमार त्रिपाठी एडवोकेट पर गत दिनों हुए जानलेवा हमला करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी तुरंत की जाए। उन्होंने कहा कि उपरोक्त दोनों घटनाओं को कारित करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जनपद बहराइच के कई पुलिस विभाग के सक्षम अधिकारियों से मिलकर अनुरोध किया गया और उनके द्वारा अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया गया।किंतु दोनों घटनाओं में शामिल अभियुक्तों के विरुद्ध लंबी क्रिमिनल हिस्ट्री होने के बावजूद पुलिस उक्त अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में नाकाम रही है तथा उक्त अपराधियों द्वारा कानून व्यवस्था को लेकर सजग शासन व प्रशासन की मंशा को चुनौती दी गई है।अभी तक उपरोक्त अधिवक्ताओं पर प्राण घातक हमला करके उन्हें जान से मारने का प्रयास करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी न होने से अधिवक्ताओं में गहरा आक्रोश है।उन्होंने कहा कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी न होने के विरोध में जिला बार एसोसिएशन बहराइच के सभी सदस्य लगातार शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करते हुए गत 17 अक्टूबर से व्यावसायिक कार्य नहीं कर रहे हैं और अधिवक्ताओं के मध्य व्याप्त आक्रोश और असंतोष निरंतर बढ़ रहा है और अधिवक्ता संघ विरोध स्वरूप आंदोलनरत है।उन्होंने अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी करने तथा अधिवक्ताओं को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग करते हुए समाज में इस बुद्धिजीवी अधिवक्ता वर्ग को सुरक्षा प्रदान करने वाले अधिवक्ता प्रोटक्शन एक्ट को तत्काल प्रभाव से लागू करने व उन्हें न्याय दिलाने की मांग की।इस अवसर पर दिनेश कुमार त्रिपाठी,मोहम्मद उमर खान, परम प्रकाश पांडे, आनंद कुमार अवस्थी, बालकृष्ण मिश्रा,
शेख रियाजुद्दीन,शैलेंद्र सिंह महामंत्री,दीपक कुमार दीक्षित, रामकुमार शर्मा, पंकज कुमार श्रीवास्तव, विनीत कुमार श्रीवास्तव,मो अबुललैस, अजीत कुमार वर्मा व मोहम्मद इब्राहिम एडवोकेट आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -