नई दिल्ली, सितंबर 21, 2026 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के स्थानीय उत्पादों, उद्यमियों और कारीगरों को वैश्विक बाजार से जोड़ने के लिए UP International Trade Show को महत्वपूर्ण मंच बताया है। गौतम बुद्ध नगर में 25 से 29 सितंबर तक होने वाले ट्रेड शो के चौथे संस्करण में उत्तर प्रदेश की स्थानीय क्षमताओं और उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की बदलती पहचान का जिक्र करते हुए कहा, “अब यूपी वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया नहीं, बल्कि वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज के लिए जाना जा रहा है। हर जिले की अपनी एक स्ट्रेंथ है, वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के माध्यम से।” उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिले की अपनी खासियत है, जिसे वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के माध्यम से आगे बढ़ाया जा रहा है। ट्रेड शो में विदेशी खरीदारों की भागीदारी को लेकर भी मुख्यमंत्री ने जानकारी दी। उन्होंने कहा, “25 से 29 सितंबर तक UP International Trade Show का आयोजन करने जा रहे हैं गौतम बुद्ध नगर में, लगातार उसका चौथा संस्करण है। उसमें साढ़े छह सौ तो foreign buyer आ रहे हैं, विदेशों से आ रहे हैं लोग खरीददारी करने के लिए अब UP के सामान को।” इसके साथ ही उन्होंने बताया कि आयोजन में ढाई हजार से अधिक प्रदर्शक शामिल होंगे। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ट्रेड शो में उत्तर प्रदेश के ही उद्यमी, युवा, कारीगर और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र से जुड़े लोग अपने उत्पाद लेकर पहुंचेंगे। उन्होंने कहा, “ढाई हजार से अधिक exhibitors आएंगे, UP के बाहर के नहीं हैं, हमारा ही उद्यमी है, हमारा ही युवा है, हमारा ही कारीगर है, हमारा ही hospitality है, उसी के द्वारा बनाया गया product वहां होता है, ये है UP को करने की व्यवस्था।” ट्रेड शो के जरिए प्रदेश के स्थानीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय खरीदारों तक पहुंचाने और स्थानीय उद्यमिता को बड़ा बाजार उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।
25 से 29 सितंबर तक UP International Trade Show, योगी बोले- दुनिया खरीदेगी यूपी का सामान
0
14

Latest
- Advertisement -
More articles
- Advertisement -
- Advertisement -



