कानपुर। कमिश्नरेट कानपुर नगर के थाना सीसामऊ क्षेत्र अंतर्गत किशोर का हाता में शुक्रवार को श्मिशन शक्ति फेज 6.0 अभियान के तहत एंटी रोमियो टीम द्वारा विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान टीम ने क्षेत्र की महिलाओं और बालिकाओं को नारी सुरक्षा, नारी स्वावलंबन और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान महिलाओं को आपातकालीन व सहायता हेल्पलाइन नंबरोंकृजैसे 1090 (विमेन पावर लाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा) तथा 181 (महिला हेल्पलाइन) के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
इसके साथ ही, यूपी पुलिस के यूपीपुलिसकॉप ऐप से मिलने वाली जन सुविधाओं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स (व्हाट्सएप, एक्स/ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि) के सुरक्षित उपयोग और साइबर सतर्कता के संबंध में भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम में राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओंकृजैसे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, और निराश्रित महिला पेंशन योजना की जानकारी दी गई। इसके अलावा, महिलाओं को कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संरक्षण अधिनियम तथा घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों से अवगत कराते हुए उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने और समस्याओं के त्वरित निस्तारण का भरोसा दिलाया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम के दौरान थाना सीसामऊ से उ0नि0 अनूप सिंह, म0उ0नि0 ममता कुमारी, म0उ0नि0 मोनिका राजा, म0का0 सुमन और म0का0 कीर्ति उपस्थित रहीं।
“मिशन शक्ति फेज 6.0” के तहत एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं को दी सुरक्षा और योजनाओं की जानकारी

- Advertisement -



