लक्ष्मीकान्त पाठक
हरदोई।आज तहसील सदर में जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने जनसामान्य की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसामान्य की शिकायतों का निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक शिकायत का निस्तारण निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन मामलों में स्थलीय जांच की आवश्यकता हो, उनमें संबंधित अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर जांच करें और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण की प्रभावी कार्रवाई करने तथा शिकायतकर्ताओं को की गई कार्रवाई से अवगत कराने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने पुलिस से सम्बन्धित शिकायतों को सुनकर सम्बन्धित को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।
इस अवसर पर प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी जेबी शैडें, मुख्य चिकित्सा अधिकारी भावनाथ पाण्डेय सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहंे।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील सदर में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

- Advertisement -



