कानपुर। पुलिस महानिदेशक रेलवे श्री प्रकाश डी0 द्वारा दिये गये मार्गदर्शन के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत ओमनारायण सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल के कुशल नेतृत्व में मंगलवार को कानपुर सेन्ट्रल रेलवे स्टेशन हैरिशगंज पुल के आगे झकरकट्टी की तरफ जाने वाले रास्ते पर पीपल के पेड़ के नीचे से चेकिंग के दौरान दो शातिर अभियुक्त पकडे गए । अभियुक्तो के पास से डेढ़ लाचा कीमत के दो माबाइल फोन बरामद हुए। पकडे गए अभियुक्तो में इजहार अली उर्फ लाला उर्फ फैसल पुत्र इनायत अली उर्फ रज्जो निवासी बेगमपुरवा नई बस्ती थाना बाबू पुरवा कानपुर नगर व अल्तमस पुत्र अब्दुल वाहिद निवासी सुप्पा मस्जिद, स्कॉलर स्कूल, बबलू की बिल्डिंग थाना बाबू पुरवा कानपुर नगर है। जीआरपी प्रभारी ओमनारायण सिंह ने बताया कि अभियुक्तों ने पूंछतांछ में बताया कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म व आउटर पर ट्रेनो के धीमे होने पर खिड़की तथा दरवाजे के नजदीक यात्रियो के सामान व मोबाइल को टारगेट कर चोरी/छिनैती करते है। अभियुक्तगणों के कब्जे से दो चोरी के मोबाइल बरामद हुए जिसकी अनुमानित कीमत करीब एक लाख पचास हजार रूपये है। गिरफ्तार अभियुक्त गण के विरूध्द आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
डेढ़ लाख के मोबाइल के साथ दो शातिर अपराधी गिरफ्तार
0
12

Latest
- Advertisement -
More articles
- Advertisement -
- Advertisement -



