राज्यउत्तर प्रदेशजनगणना-2027 के द्वितीय चरण का प्रशिक्षण शुरू,फील्ड ट्रेनरों...

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण का प्रशिक्षण शुरू,फील्ड ट्रेनरों को दिए जा रहे आवश्यक दिशा-निर्देश।

बलरामपुर।
कमर खान
जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत बलरामपुर नगर स्थित सिटी मॉन्टेसरी स्कूल में फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण प्रारंभ हो गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिवपुरा एवं बलरामपुर ब्लॉक के फील्ड ट्रेनरों को मास्टर ट्रेनरों द्वारा जनगणना से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं,कार्यप्रणाली एवं महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य जनगणना कार्य को व्यवस्थित,सटीक,पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के लिए फील्ड ट्रेनरों को तैयार करना है। इसके तहत प्रतिभागियों को जनगणना की निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने,आंकड़ों के सही संकलन तथा कार्य के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए जा रहे हैं।
प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनरों ने जनगणना कार्य की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जनगणना के माध्यम से एकत्रित किए जाने वाले आंकड़े विभिन्न सरकारी योजनाओं के निर्माण,संसाधनों के उचित वितरण तथा विकास संबंधी नीतियों के निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में जनगणना से जुड़े प्रत्येक कार्मिक की जिम्मेदारी है कि वह निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी सावधानी,निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करे।
कार्यक्रम में फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षण के माध्यम से इस प्रकार तैयार किया जा रहा है,जिससे वे आगे जनगणना कार्य से जुड़े कार्मिकों को सही जानकारी उपलब्ध करा सकें और क्षेत्र में कार्य को सुचारु रूप से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर चंद्रमणि मिश्र एवं गोविंद सहित पायल,तान्या,जीवन ज्योति,अखिलेश शुक्ला,महमूदुल एवं सत्यप्रकाश उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के माध्यम से जनगणना-2027 के निर्धारित कार्यों को प्रभावी ढंग से संपन्न कराने की दिशा में आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -