गैसड़ी / बलरामपुर
कमर खान
ब्लॉक गैसड़ी के अंतर्गत जमधरा बरूनी नाले पर बना डिप पूरी तरह जर्जर और क्षतिग्रस्त अवस्था में है। डिप की सतह पर जगह जगह गहरी दरारें और बड़े बड़े गड्ढे बन गए हैं। इसकी हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां से गुजरने वाले राहगीरों और क्षेत्रवासियों को कितने जोखिम के बीच आवागमन करना पड़ रहा है।
इस गंभीर समस्या को लेकर कमर खान ने पहले भी आवाज उठाई थी और प्रशासन एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से क्षतिग्रस्त डिप के पुनर्निर्माण की मांग की थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
आखिर कब तक क्षेत्र की जनता इस बदहाल व्यवस्था का दंश झेलती रहेगी? क्या जिम्मेदार अधिकारी किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं?
क्षेत्र की जनता की प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से पुरजोर मांग है कि जमधरा बरौनी नाले पर बने क्षतिग्रस्त डिप का जल्द से जल्द निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।
जनता की इस जायज मांग को नजर अंदाज न किया जाए। विकास केवल कागजों और वादों में नहीं, बल्कि धरातल पर दिखाई देना चाहिए।
जमधरा बरूनी नाले पर बना क्षतिग्रस्त डिप दे रहा हादसों को दावत, आखिर कब जागेगा प्रशासन।

- Advertisement -



