राज्यउत्तर प्रदेश#अधिकारियों के नाम पर फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट...

#अधिकारियों के नाम पर फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट व अवैध धन की मांग करने वालों पर होगी कठोरतम कानूनी कार्रवाई, दर्ज होगी एफआईआर: जिलाधिकारी #

 सोशल मीडिया पर प्रशासनिक अधिकारियों के नाम व फोटो के दुरुपयोग को लेकर जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने जारी किया सतर्कता संदेश।
 आम जनमानस से अपील-संदेहास्पद मैसेज या फर्जी आईडी पर न करें विश्वास, किसी भी प्रकार की अवैध मांग की तुरंत दें सूचना।
—————————————————
ललितपुर, (आलोक चतुर्वेदी) जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश द्वारा जनहित में एक बेहद महत्वपूर्ण सतर्कता संदेश जारी किया गया है। उन्होंने सभी जनपदवासियों को सूचित एवं सावधान करते हुए कहा है कि यदि किसी भी शरारती या आपराधिक तत्व द्वारा जिलाधिकारी ललितपुर अथवा अन्य किसी प्रशासनिक अधिकारी के नाम, पद या फोटो का दुरुपयोग कर फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाया जाता है, तो उसे अत्यंत गंभीरता से लिया जाएगा।
जिलाधिकारी ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि ऐसे फर्जी अकाउंट्स के माध्यम से यदि किसी भी नागरिक से अवैध धन, वित्तीय लाभ या किसी अन्य प्रकार की अनुचित मदद की मांग की जाती है, तो ऐसा कृत्य करने वाले दोषी व्यक्तियों के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की गंभीर धाराओं और सुसंगत आपराधिक कानूनों के तहत तत्काल प्राथमिकी (थ्प्त्) दर्ज कराई जाएगी। प्रशासन ऐसे जालसाजों के खिलाफ कठोरतम कानूनी व दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।
नागरिकों से जिलाधिकारी की विशेष अपील-
जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करें, सोशल मीडिया का उपयोग करते समय विशेष सतर्कता बरतें। किसी भी अनजान आईडी, संदेहास्पद मैसेज, फ्रेंड रिक्वेस्ट या प्रोफाइल पर आंख मूंदकर विश्वास न करें।
यदि आपके पास किसी प्रशासनिक अधिकारी के फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट, नाम या नंबर से पैसे अथवा किसी भी प्रकार की अवैध मदद मांगने का संदेश आता है, तो कदापि कोई भुगतान न करें। ऐसी किसी भी धोखाधड़ी या फर्जीवाड़े के प्रयास की सूचना तुरंत जिला प्रशासन, अपने नजदीकी पुलिस थाने या पुलिस साइबर क्राइम सेल को दें, ताकि दोषियों को अविलंब सलाखों के पीछे भेजा जा सके।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जिला प्रशासन पूरी तरह पारदर्शी व्यवस्था में विश्वास रखता है। नागरिक सचेत रहें, सुरक्षित रहें और किसी भी प्रकार के फर्जीवाड़े की सूचना तत्काल प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों से साझा करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -