राज्यउत्तर प्रदेशहरदोई में बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच...

हरदोई में बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे प्रभारी मंत्री, राहत-बचाव का लिया जायजा

लक्ष्मीकान्त पाठक
हरदोई (वेबवार्ता)। जनपद में बाढ़ के बीच प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जनपद प्रभारी मंत्री असीम अरुण मंगलवार को बिलग्राम तहसील के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे। उन्होंने मौके पर जलभराव, आवागमन की स्थिति और राहत-बचाव कार्यों का जायजा लिया। साथ ही प्रभावित परिवारों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी अधिकारियों से ली।
प्रभारी मंत्री ने राजघाट स्थित बाढ़ निगरानी कक्ष का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने बाढ़ की मौजूदा स्थिति, प्रभावित क्षेत्रों और प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित परिवारों तक आवश्यक सुविधाएं समय से पहुंचनी चाहिए और राहत-बचाव कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जाए और जैसे ही किसी क्षेत्र में आवश्यकता सामने आए, तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए जाएं। बाढ़ से परेशान लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने के भी निर्देश दिए गए।
प्रभारी मंत्री ने फसल, मकान और अन्य संपत्तियों को हुई क्षति का वास्तविक एवं पारदर्शी आकलन कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पात्र प्रभावित परिवारों को नियमानुसार आर्थिक सहायता और राहत सामग्री समयबद्ध ढंग से उपलब्ध कराई जाए, ताकि आपदा की इस घड़ी में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने बाढ़ प्रभावित परिवारों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्रभावित लोगों को भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में प्रदेश सरकार हरदोई के नागरिकों और किसानों के साथ पूरी मुस्तैदी से खड़ी है। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित किसी भी पात्र व्यक्ति को सरकारी सहायता से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।निरीक्षण के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी बिलग्राम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -