राज्यउत्तर प्रदेशपुलिस मुठभेड़ में एक अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ में एक अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया 27 अक्टूबर। देवरिया जिले में रुद्रपुर पुलिस ने अवस्थी चौराहा पर सोमवार की रात्रि में संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी । चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध दो व्यक्ति आते हुए दिखे जिसे पुलिस द्वारा रोकने का इशारा किया गया तो वे चौराहे से गाड़ी मोड़कर भागने लगे । चेकिंग टीम द्वारा उक्त बाइक का पीछा किया जाने लगा तो बाइक सवार पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर भागने लगे । पुलिस को पीछा करते देख उनके भागने के दौरान उनकी गाड़ी से फिसल कर गिर गये और दोनों लोग मौके से भागने लगे । उनमें से पीछे बैठे व्यक्ति के द्वारा ग्राम शिहोरचक के पास ही एक पेड़ का आड़ लेकर पुलिस टीम को गोली मारने की चेतावनी दी गई। पुलिस ने उक्त व्यक्ति को आत्मसमर्पण के लिए बार-बार कहने के बाद भी उसके द्वारा पुन: पुलिस टीम पर फायर कर दिया गया । पुलिस ने सिखलाये गये तरीके से आत्मसुरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी, वह लड़खड़ा के गिर गया औऱ उसके हाथ से असलहा छूट गया । मौके पर तत्काल पुलिस टीम उसके पास पहुंची और असलहा को कब्जे में ले लिया और उसको देखी तो उसके वायें पैर से रक्तस्राव हो रहा था, उस पर रक्तस्राव रोकने को कपड़ा बाँधकर उसे तत्काल इलाज के लिए सीएचसी रुद्रपुर ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर किया गया । मोटरसाइकिल चालक का पुलिस द्वारा पीछा किया गया परन्तु वह ऱात के अंधेरे का लाभ उठाते हुए मौके से फरार हो गया ।
पुलिस के पूछताछ में फायरिंग करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम रामअशीष यादव पुत्र स्व0 रमाकान्त यादव निवासी छपरा थाना गगहा जनपद गोरखपुर उम्र करीब 48 वर्ष बताया । यह अभियुक्त विगत 25 अक्टूबर को थाना रुद्रपुर क्षेत्रान्तर्गत रुद्रपुर सीएचसी के अन्दर कर्मचारी आवास में हुई महिला की हत्या के मामले में मु0अ0सं0 513/2026 धारा 80(2),85,61(2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट के विवेचना में वांछित अभियुक्त था । आगे की पूछताछ में भागने वाले अन्य व्यक्ति का नाम नरेश पुत्र स्व0 जगतनारायन निवासी छपरा थाना गगहा जनपद गोरखपुर बताया । इसके द्वारा बताया गया कि हम लोग के द्वारा अपने सह-अभियुक्तगण सत्यप्रकाश यादव व मृतक महिला के परिजनों के साथ मिलकर मृतक महिला के हत्या की योजना बनाई गई थी जिसकी सुपारी मुझे सत्यप्रकाश के जरिये महिला के परिजनो द्वारा 03 लाख रुपये में मिली थी । जिसमें से 2.5 लाख रुपये मुझे पहले मिल चुके थे जिसके उपरान्त दिनांक 24/25.10.2026 की रात सीएचसी रुद्रपुर में मैं सत्यप्रकाश व अपने साथी के साथ गया। मृतक महिला के परिजन व सत्यप्रकाश आस पास रेकी करने लगे तथा मैने व नरेश ने घर में जाकर महिला का गला रस्सी से दबाकर काबू में करते हुये, उसके सर पर हथौड़ा से लगातार वार कर उसकी हत्या कर दी और भाग गये । आज मै अपने साथी नरेश के साथ हत्या की सुपारी में बकाया 50 हजार रुपये लेने मृतक महिला के परिजनों के पास उनके घर ही जा रहा था, कि आप लोगों ने रोकने के प्रयास किया तो मोटरसाइकिल चला रहे मेरे साथी नरेश ने कहा कि पुलिस वालो पर फायरिंग कर दो। किसी को गोली लग जायेगी तो पीछा करना छोड़ देंगे जिस कारण मैने फायरिंग कर दी और भागने लगे ।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 25 अक्टूबर को डायल 112 पर सीएचसी रूद्रपुर की स्टाफ नर्स पूर्णिमा द्वारा सूचना दी गयी थी कि सीएचसी रुद्रपुर परिसर स्थित उसके आवास में उसकी भाभी गुड़िया मृत अवस्था में मिली है । सूचना पर मौके का निरीक्षण किया गया । घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस टीमें लगाई गयी थीं । उक्त संबंध में मृतका की माँ श्रीमती लालती देवी निवासी ग्राम करहकोल थाना एकौना जनपद देवरिया की तहरीर पर थाना रूद्रपुर पर मु0अ0सं0 513/2026 धारा 80(2), 85 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट बनाम अभियुक्तगण चमनलाल विश्वकर्मा पुत्र स्व0 श्रीकिशुन विश्वकर्मा उम्र करीब 38 वर्ष, अभिमन्यु विश्वकर्मा पुत्र स्व0 श्रीकिशुन विश्वकर्मा उम्र करीब 40 वर्ष, उर्मिला देवी पत्नी स्व0 श्रीकिशुन विश्वकर्मा उम्र करीब 55 वर्ष, पूर्णिमा पुत्री स्व0 श्रीकिशुन विश्वकर्मा उम्र करीब 39 वर्ष साकिनान चांदबारी थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -