राज्यउत्तर प्रदेशलंबित राजस्व वादों के निस्तारण में तेजी लाएं,...

लंबित राजस्व वादों के निस्तारण में तेजी लाएं, एक से तीन वर्ष पुराने मुकदमों को प्राथमिकता से निपटाएं: जिलाधिकारी

लंबित राजस्व वादों के निस्तारण में तेजी लाएं, एक से तीन वर्ष पुराने मुकदमों को प्राथमिकता से निपटाएं: जिलाधिकारी

देवरिया, देवरिया जिले में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने आज वर्चुअल बैठक के दौरान सभी उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को एक से तीन वर्ष की अवधि से लंबित धारा 24, 34 एवं 116 के मुकदमों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन वादों का निस्तारण प्रत्येक दशा में सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी स्थिति में कोई वाद लंबित न रहे, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
जिलाधिकारी ने तहसीलदारों एवं उप जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए कि राजस्व वादों का निर्धारित मानक से अधिक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इसके लिए उन्होंने आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -