हरदोई, लक्ष्मीकान्त पाठक (वेब वार्ता)। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने आज मुख्य मंत्री के प्रस्तावित आगमन स्थल पर चल रही तैयारियों को देखा। जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी तैयारियां ससमय पूर्ण कर ली जाएं। कार्यक्रम स्थल पर पार्किंग की उचित व्यवस्था की जाये। कार्यक्रम के दौरान पेयजल एवं शौचालय आदि की पर्याप्त व्यवस्था की जाये। सड़कों की मरम्मत का कार्य जल्द पूरा कर लिया जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, अपर जिलाधिकारी प्रफुल्ल त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी बिलग्राम पूनम भाष्कर, सम्बंधित अधिकारी व राजा नरपत सिंह स्मारक समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
डीएम ने मुख्यमंत्री के आगमन स्थल का निरीक्षण कर दिये आवश्यक दिशानिर्देश
0
194

Latest
- Advertisement -
More articles
- Advertisement -
- Advertisement -



