मुरादाबाद (वेब वार्ता)
सामाजिक न्याय बाल एवं महिला विकास बोर्ड के एक प्रतिनिधि मंडल ने सरकारी योजनाओं के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन हेतु ग्राम स्तर पर वॉलिंटियर्स की नियुक्ति, प्रशासनिक सहयोग एवं भ्रष्टाचार मुक्त पारदर्शी व्यवस्था की मांग उठाई है
सोमवार को संगठन द्वारा जिलाधिकारी को पेश किए गए ज्ञापन में कहा गया है कि जिला समाज कल्याण अधिकारी मुरादाबाद के अनुपालन में संस्था ‘सामाजिक न्याय बाल एवं महिला विकास बोर्ड’ द्वारा जनपद में जनकल्याणकारी योजनाओं का धरातल पर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। वर्तमान में संस्था के वॉलिंटियर्स द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में नुक्कड़ सभाओं और ग्राम चौपालों के माध्यम से समाज कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं वृद्धावस्था पेंशन, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह आदि अनेक योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाई जा रही है। इन सभाओं के दौरान ग्रामीणों को योजनाओं से संबंधित प्रचार सामग्री, हैंडबिल एवं आवश्यक दस्तावेजों की चेकलिस्ट भी निःशुल्क वितरित की जा रही है ताकि वह जागरूक हो सकें। धरातल पर बढ़ी इस जागरुकता को देखते हुए, संस्था द्वारा जनपद के प्रत्येक ग्राम में अपने समर्पित वॉलिंटियर्स नियुक्त किए जा रहे हैं। इस अभियान को पूर्णतः पारदर्शी और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सुझाव भी दिए गए हैं
ज्ञापन के माध्यम से मांग उठाई गई है कि संगठन को प्रशासनिक संरक्षण व सहयोग दिया जाए बिचौलियों एवं फर्जीवाड़े पर रोक लगाई जाए और ब्लॉक स्तर पर समीक्षा बैठक आयोजित की जाए
इस दौरान अध्यक्ष गुलफाम उर्फ गुड्डू एडवोकेट के अलावा सचिव मोहम्मद रफी एडवोकेट उपाध्यक्ष जावेद कमर एडवोकेट उप महासचिव राशिद अली एडवोकेट प्रबंधक मिर्जा विकार बेग एडवोकेट कोषाध्यक्ष मोहम्मद सलीम एडवोकेट एवं सदस्य वीर सिंह एडवोकेट आदि पदाधिकारी मौजूद रहे



