राज्यउत्तर प्रदेशमुरादाबाद मण्डल में चीनी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध,...

मुरादाबाद मण्डल में चीनी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, अफवाहों पर ध्यान न दें।

उप गन्ना आयुक्त, मुरादाबाद।

मुरादाबाद आज दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को वार्ता के दौरान उप गन्ना आयुक्त, मुरादाबाद ने बताया कि क्षेत्रीय समाचार पत्रों मे प्रकाशित कतिपय बयानों में चीनी मिलों से चीनी उपलब्ध न हो पाने की अपुष्ट खबरें संज्ञान मे आ रही है जो कि बिल्कुल असत्य एवं निराधार है। चीनी मिलों द्वारा भारत सरकार से आंवटित कोटे के अनुसार 4500 से 4600 रूपये प्रति कुन्तल की दर से चीनी की बिक्री की जा रही है। उप गन्ना आयुक्त, मुरादाबाद ने बताया कि 01 अक्टूबर 2026 को परिक्षेत्र की चीनी मिलो में चीनी का कुल उपलब्ध स्टाॅक 21.75 लाख कुन्तल था। जबकि 01 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2026 को शुगर कोटा 8,61,130.00 कुन्तल है तथा 01 अक्टूबर 2026 से 13 अक्टूबर 2026 की सायं तक चीनी की कुल बिक्री 8,83,621.00 कुन्तल अर्थात कुल स्टाॅक से 22,491.00 कुन्तल अधिक बिक्री रही है। दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को परिक्षेत्र की चीनी मिलों मे 12.91 लाख कुन्तल चीनी का स्टाॅक उपलब्ध है जो त्यौहारी सीजन में उपभोक्ताओं की मांग के सापेक्ष पर्याप्त है। उन्होने यह भी बताया कि शीघ्र ही परिक्षेत्र में पेराई सत्र 2026-27 के अन्तर्गत माह अक्टूबर 2026 के अन्त मे अथवा नबम्बर 2026 के प्रथम सप्ताह मे चीनी मिलों का संचालन आरम्भ हो जायेगा। उप गन्ना आयुक्त मुरादाबाद ने वार्ता के दौरान यह भी बताया कि आज मुख्यालय पर आयुक्त महोदया गन्ना एवं चीनी उ.प्र. ने एक आवश्यक बैठक कर प्रदेश के समस्त जिला गन्ना अधिकारियों को निर्देश दिये है कि वह अपने जनपद के जिला अधिकारी से समन्वय स्थापित कर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों एवं जी.एस.टी. अधिकारियों को चीनी मिलों एवं बाजार मे चीनी के स्टाॅक पर पैनी नजर रखने एवं समय-समय पर उसकी जाँच के लिये जाँच दल का गठन कर मौके पर चीनी के स्टाॅक के सत्यापन के लिये औचक निरीक्षण आदि आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करायें।
उन्होने जन सामान्य से भी अनुरोध किया है कि अफवाहों से बचें, चीनी की उपलब्धता एवं आपूर्ति के सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना अथवा अफवाह पर ध्यान न दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -