राज्यउत्तर प्रदेशभारत कौशल प्रतियोगिता में पंजीकरण की अंतिम तिथि...

भारत कौशल प्रतियोगिता में पंजीकरण की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर तक बढ़ी

देवरिया 13 अक्टूबर। देवरिया जिले में जिला समन्वयक, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन रोहन अपूर्व सिन्हा ने बताया कि भारत कौशल प्रतियोगिता 2026-27 में प्रतिभाग करने के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 19 अक्टूबर 2026 कर दी गई है। प्रतियोगिता में 63 विभिन्न कौशलों में प्रतिभागियों को अपनी तकनीकी एवं व्यावसायिक दक्षता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
उन्होंने बताया कि जनपद के पात्र एवं इच्छुक युवा स्किल इंडिया डिजिटल हब पोर्टल www.skillindiadigital.gov.in के माध्यम से निःशुल्क पंजीकरण कर सकते हैं। जनपद के स्कूलों, कॉलेजों, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों एवं संबंधित विभागों से जुड़े पात्र प्रशिक्षणार्थियों और युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण कर प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की अपील की गई है।
उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता युवाओं को अपने कौशल का प्रदर्शन करने तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन के माध्यम से जनपद का नाम प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने का अवसर प्रदान करेगी। पंजीकरण अथवा अन्य जानकारी के लिए कौशल विकास कार्यालय या मोबाइल नंबर 7991200168 पर संपर्क किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -