पेपर कटर के बल पर लूटपाट करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। शास्त्री पार्क थाना पुलिस टीम ने पेपर कटर के बल पर लूटपाट करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में इकबाल खान उर्फ बल्लू, मोनू कोली और अजीम अंसारी है। पुलिस ने इनके पास से लूटी गई नकदी में से 2700 रुपए और मोबाइल फोन और अपराध में इस्तेमाल किया गया पेपर कटर बरामद किया है। उत्तरी-पूर्वी जिला डीसीपी आशीष मिश्रा ने बताया कि थाना प्रभारी मंजीत तोमर की देखरेख में गठित टीम ने विभिन्न स्रोतों से खुफिया जानकारी एकत्र की और एकत्रित जानकारी के आधार पर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। शास्त्री पार्क निवासी दीपांशु धूरिया ने 19 मार्च को शास्त्री पार्क थाने में लूट की शिकायत दी थी, 18 मार्च को जब वह शास्त्री पार्क फ्लाईओवर से सीलमपुर की ओर जा रहा था। इसी बीच जीटी रोड के पास अचानक आए तीन बदमाशों ने उनके साथ लूटपाट शुरू कर दी। आरोपी पेपर कटर के बल पर 4,400 रुपए, मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles