Friday, December 5, 2025
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण 16 मार्च को, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे मुख्य अतिथि

गोरखपुर, ममता तिवारी (वेब वार्ता)। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन 16 मार्च को सुबह 9:30 बजे गोरखपुर क्लब में किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम में पत्रकारिता जगत से जुड़ी कई नामचीन हस्तियां, वरिष्ठ पत्रकार और गणमान्य लोग भी शिरकत करेंगे। यह आयोजन न केवल पत्रकारों के लिए एक प्रेरणास्रोत होगा, बल्कि स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता को और मजबूती देने का संकल्प भी दोहराएगा।
गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी को मीडिया जगत से जुड़े लोगों और समाज के अन्य वर्गों का सहयोग और समर्थन मिल रहा है। इस अवसर पर सभी सम्मानित पत्रकारों और नागरिकों की उपस्थिति प्रार्थनीय है।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest

More articles