पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन आरोपितों को दबोचा

नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। उत्तर पश्चिमी जिले की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों की पहचान सिकंदराबाद निवासी साहिल (22), भलस्वा डेयरी निवासी मोहम्मद फैयाज (25) और अलीपुर निवासी दीपक (32) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और चोरी की एक बाइक बरामद की है।

उत्तर पश्चिमी जिले के डीसीपी भीष्म सिंह ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि 25 फरवरी को अशोक विहार थाना पुलिस को गोली चलने की सूचना मिली थी। मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि बदमाशों ने एक युवक को गोली मारी है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अस्पताल पहुंची। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जांच में मृतक की पहचान शालीमार गांव निवासी सरोज पाठक के रूप में हुई। घटना के वक्त वह अपनी स्कूटी से फैक्टरी से शालीमार बाग कैश लेकर जा रहे थे। बदमाश उनकी स्कूटी भी लूटकर ले गए थे। अशोक विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

डीसीपी के अनुसार रविवार देर रात पुलिस टीम को सूचना मिली कि लूट व हत्या के मामले में फरार आरोपित साहिल अशोक विहार में देखा गया है। सूचना को पुख्ता कर पुलिस टीम ने इलाके में जाल बिछाया। शाहिल को देखते ही पुलिस ने आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, जिस पर उसने पुलिस टीम पर गोली चला दी। इधर पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में गोलियां चलाईं। एक गोली साहिल के पैर में लग गई। वह घायल होकर जमीन पर गिर गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर उसके दो साथियों को दबोच लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles