Friday, January 16, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

करनाल पहुंचे मुख्यमंत्री नयाब सिंह सैनी, निर्मल कुटिया गुरुद्वारा में टेका माथा

करनाल, 16 अप्रैल (वेब वार्ता)। लोकसभा चुनाव को लेकर BJP पूरे जोरो-शोरो में लगी है। आचार संहिता लगने से पहले प्रदेश भर में चुनाव-प्रसार जारी है। ऐसे में मुख्यमंत्री नायब सैनी आज करनाल दौरे पर निकले हैं जहां उन्होंने निर्मल कुटिया गुरुद्वारा पहुंचकर माथा टेका है। चुनावी प्रचार के दौरान नायब सिंह सैनी धार्मिक संदेश देने के लिए गुरुद्वारा पहुंचे हैं, जहां से वह कुरुक्षेत्र के लिए रवाना होंगे। इसके बाद वह राजस्थान में चुनाव-प्रसार के लिए जाएंगे।

राजस्थान में पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को है। ऐसे में 12 लोकसभा क्षेत्रों में 17 अप्रैल की शाम को प्रचार का शोर थम जाएगा। इससे पहले बीजेपी ने अपने सभी धुरधंर सेनापित को चुनावी प्रसार के लिए राजस्थान में एकजुट किया है। पहले चरण के 12 लोकसभा क्षेत्रों में प्रचार का समय आज और कल केवल दो दिन ही बचे हैं।

ऐसे में केंद्रीय नेताओं के आने का सिलसिला भी जारी है और प्रदेश के तमाम नेता लगातार अलग अलग लोकसभा क्षेत्रों में जनसभाओं के साथ लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। मंगलवार दोपहर 12 केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जयपुर आ रही हैं। जयपुर में उनके तीन कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।

राजस्थान में सीएम नायब सैनी का चुनावी बिगुल 

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज मंगलवार को दो चुनावी सभाओं को संबोधित करने राजस्थान आ रहे हैं। शाम 4 बजे वे सीकर लोकसभा क्षेत्र के चौमू बस स्टैंड पर आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे जयपुर ग्रामीण के प्रत्याशी राव राजेंद्र सिंह के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करने जाएंगे। शाम 6 बजे नायब सिंह सैनी का आमेर की तलाई में जनसभा का कार्यक्रम है।

चुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी अब तक कई राज्यों में चुनावी बिगुल फुक चुके हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के समर्थन में नकुड में जनसभा को संबोधित करने आए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला था , उन्होंने कहा कि- 2014 से पहले देश की दुनिया में कोई भी इज्जत नहीं थी। आज वही भारत है जिसके सामने पूरी दुनिया झुकती है।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest

More articles