मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने हरियाणा के आगामी बजट पर दिए महत्वपूर्ण सुझाव

यमुनानगर | संजीव ओबेरॉय | वेब वार्ता

विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री निवास संत कबीर कुटिया, चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के विधायकों से आगामी बजट 2026 के लिए सुझाव आमंत्रित किए। इसी क्रम में विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने मुख्यमंत्री से भेंट कर राज्य के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण और व्यावहारिक सुझाव प्रस्तुत किए।

🏭 बोर्ड एवं प्लाई उद्योग को मजबूती देने पर जोर

विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि बोर्ड एवं प्लाई उद्योग वर्तमान समय में अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहा है। उन्होंने सुझाव दिया कि इस उद्योग के अनुकूल स्पष्ट और व्यवहारिक नीतियां बनाई जाएं ताकि उद्यमियों और किसानों दोनों को लाभ मिल सके।

⚡ इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए कर मुक्त रजिस्ट्रेशन

बढ़ते प्रदूषण को रोकने और ई-वाहनों को बढ़ावा देने के लिए विधायक ने हरियाणा में इलेक्ट्रिक वाहनों के कर-मुक्त रजिस्ट्रेशन का सुझाव दिया।

🌾 कृषि, जैविक और प्राकृतिक खेती के लिए विशेष बजट

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक व जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए किसानों के लिए अलग से बजटीय प्रावधान किया जाना चाहिए।

🏙️ शहरी स्वच्छता, जलभराव और सीवरेज व्यवस्था

विधायक ने शहरी क्षेत्रों में जलभराव, कूड़े के ढेर और सीवरेज समस्याओं के समाधान के लिए विशेष बजट प्रावधान की मांग की।

🏋️ ग्रामीण व्यायामशालाएं, नशा मुक्ति और तालाब संरक्षण

गांवों की व्यायामशालाओं के रखरखाव, युवाओं में नशा विरोधी जागरूकता और गांवों के तालाबों के सौंदर्यीकरण व संरक्षण के लिए भी विशेष योजनाओं का सुझाव दिया गया।

विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इन सुझावों को आगामी बजट में शामिल कर हरियाणा के विकास को नई गति देंगे।


ये भी पढ़ें : जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक 29 जनवरी 2026 को: डीसी प्रीति

 

👉 ऐसी ही राजनीति और प्रशासन से जुड़ी खबरों के लिए Web Varta WhatsApp चैनल फॉलो करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

More articles