हरदोई एसपी की नई पहल ,सत्तर वर्ष से अधिक उम्र वाले अपराधियों की हिस्ट्री शीट की गई बंद

हरदोई, लक्ष्मीकान्त पाठक (वेब वार्ता)। जनपद के सत्तर वर्ष से अधिक उम्र वाले हिस्ट्री शीटर बदमाशों द्वारा बीस वर्षों से अपराध में लिप्तता न पाए जाने पर एसपी ने सभी अपराधियों की हिस्ट्री शीट बंद करने का एलान कर एक अनोखी मिसाल कायम की है। गुरुवार को पुलिस कार्यालय में आपरेशन कवच के अंतर्गत पुलिस कार्यालय हरदोई में 70 वर्ष से अधिक उम्र वाले हिस्ट्री शीटर अपराधियों के साथ गोष्ठी करते हुए जनपद के पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बताया जनपद में आपरेशन कवच चलाया जा रहा है। जिसके तहत जनपद के 2200 हिस्ट्री शीटर अपराधियों की समीक्षा करवाई जा रही है।जनपद में 123 हिस्ट्री शीटर 70 वर्ष से अधिक उम्र के हैं। 24 हिस्ट्री शीटर 80 वर्ष से अधिक उम्र के हैं और इन सभी की पिछले बीस वर्षों से कोई भी अपराध में लिप्तता नहीं पाई गई। आज गोष्ठी में 55 बुजुर्ग हिस्ट्री शीटर आए हैं। 70वर्ष से अधिक उम्र वाले हिस्ट्री शीटर लोगों के अपराध में लिप्तता न पाए जाने पर सभी की हिस्ट्री शीट बंद करवाई जा रही है। नियमानुसार उसको नष्ट भी करवा दिया जाएगा। गोष्ठी में मौजूद सभी हिस्ट्री शीटरों ने पुलिस अधीक्षक श्री जादौन को उनके गांव में किसी तरह के अपराध होने की सूचना पुलिस को देने का वादा किया है। पुलिस अधीक्षक की इस नई अनोखी पहल से सभी बुजुर्ग हिस्ट्री शीटरों ने उन्हें दुआएं दी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles