बलरामपुर, कमर खान (वेब वार्ता)। सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बलरामपुर सूरत सिंह डीह (पहलवारा) अंतर्गत लाल सिंह के धर्मपत्नी के विगत दिनों हुए आकस्मिक निधन की दुःखद सूचना प्राप्त होने पर उनके आवास पहुँच कर शोक संतप्त परिजनों से भेट मुलाकात कर अपनी विनम्र दुःखद संवेदना प्रकट की।
साथ में बलरामपुर विधायक पल्टूराम एवं तुलसीपुर के विधायक कैलाशनाथ शुक्ला,पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा बलरामपुर चन्द्र प्रकाश सिंह गुड्डू,भाजपा वरिष्ठ नेता डीपी सिंह बैस,जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी,ब्लॉक प्रमुख प्र०बलरामपुर सदर गोविन्द सोनकर,ब्लॉक प्रमुख श्रीदत्तगंज हेमन्त जायसवाल शासकीय अधिवक्ता पवन शुक्ल,युवा भाजपा नेता अपूर्व प्रताप सिंह सहित सम्मानित गणमान्यजनों की उपस्थिति रहे।
निवर्तमान सांसद बृजभूषण शरण सिंह शोक संतप्त परिवार से भेंट की







