शादी का झांसा देकर युवती को पिलाया जहर, प्रेमी फरार

- Advertisement -

सागर, 13 मई (वेब वार्ता)। मध्य प्रदेश के सागर जिले से प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक पर शादी का झांसा देकर तीन साल तक संबंध बनाने और बाद में युवती को जबरन कीटनाशक पिलाने का आरोप लगा है। गंभीर हालत में युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार, जरुआखेड़ा निवासी 20 वर्षीय युवती और नरियावली थाना क्षेत्र के जालंधर निवासी नीलेश कुशवाहा के बीच पिछले तीन वर्षों से प्रेम संबंध थे। बताया जा रहा है कि दोनों की मुलाकात बीना आने-जाने के दौरान बस यात्रा में हुई थी। समय के साथ दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और संबंध गहरे हो गए। युवती के परिजनों का आरोप है कि नीलेश ने शादी का वादा कर उसे भरोसे में लिया था।

परिजनों के मुताबिक, आरोपी युवक ने युवती को बिना बताए दूसरी युवती से विवाह कर लिया। जब इस बात की जानकारी पीड़िता को हुई तो वह आरोपी के घर पहुंची। आरोप है कि वहां नीलेश ने दूसरी शादी की बात स्वीकार करते हुए युवती पर रिश्ता खत्म करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और जबरन कीटनाशक पिला दिया गया।

जहर पीने के बाद युवती की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद आरोपी और उसके परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन पुलिस कार्रवाई के डर से अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर जरुआखेड़ा चौकी पुलिस अस्पताल पहुंची और पीड़िता के बयान दर्ज किए।

पीड़िता के भाई ने आरोपी नीलेश कुशवाहा और उसके परिवार के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

अस्पताल में भर्ती युवती ने भी पुलिस को दिए बयान में अपने साथ हुई घटना की जानकारी देते हुए न्याय की मांग की है। चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है और उसकी हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -