भोपाल, 09 अगस्त (वेब वार्ता)। लखनऊ के चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, डिजिटल कंटेंट क्रिएटर एवं उद्यमी अनवर खान शनिवार को भोपाल पहुंचे। भोपाल प्रवास के दौरान उन्होंने शहर के चर्चित द पर्शियन दरबार होटल का दौरा किया, जहां होटल प्रबंधन एवं अन्य गणमान्य लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
द पर्शियन दरबार पहुंचने पर होटल के मालिक शोएब खान, शादाब खान, शरीब खान, वेब वार्ता न्यूज एजेंसी के उप संपादक इरशान सईद सहित अन्य लोगों ने अनवर खान का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सभी ने उनसे मुलाकात कर उनके सोशल मीडिया और डिजिटल क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को लेकर चर्चा की।
अनवर खान सोशल मीडिया पर अपनी लोकप्रिय जीवनशैली से जुड़ी रीलों, यात्रा संबंधी सामग्री और डिजिटल वीडियो के लिए जाने जाते हैं। लखनऊ से जुड़े अनवर खान की सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में प्रशंसक हैं और उनके वीडियो अक्सर व्यापक स्तर पर लोगों का ध्यान आकर्षित करते हैं।
बताया जाता है कि अनवर खान डिजिटल सामग्री निर्माण के साथ-साथ व्यवसायिक गतिविधियों से भी जुड़े हुए हैं। सोशल मीडिया के क्षेत्र में उनकी सक्रियता के चलते युवाओं और डिजिटल सामग्री निर्माताओं के बीच उनकी अच्छी पहचान है।
भोपाल प्रवास के दौरान द पर्शियन दरबार में हुई इस मुलाकात में सोशल मीडिया, डिजिटल माध्यमों और व्यवसाय से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी अनौपचारिक चर्चा हुई। इस अवसर पर होटल प्रबंधन एवं उपस्थित लोगों ने अनवर खान के भोपाल आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनका स्वागत किया।





