राज्यजम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री ने शहीद पुलिसकर्मी को श्रद्धांजलि...

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री ने शहीद पुलिसकर्मी को श्रद्धांजलि दी

जम्मू, (वेब वार्ता)। जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला शनिवार को एक पुलिसकर्मी को श्रद्धांजलि देने के लिये आयोजित समारोह में शामिल हुए और पुष्प चक्र अर्पित कर दिवंगत को श्रद्धांजलि दी।

वह अपने तीन सहयोगियों के साथ कठुआ जिले में पाकिस्तानी आतंकवादियों के साथ दो दिन तक चली मुठभेड़ में शहीद हो गए थे।

अब्दुल्ला ने गुलशन ग्राउंड स्थित पुलिस मुख्यालय में पुलिस चौकी सफियान के प्रभारी प्रधान सिपाही जगबीर सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किया।

इस दौरान उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी, मंत्री सतीश शर्मा, पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात और अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस, सीआरपीएफ, बीएसएफ व सेना के अधिकारियों ने भी शहीद पुलिसकर्मी को श्रद्धांजलि दी।

सफियान के दूरस्थ वन क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में चार पुलिसकर्मी और पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) से जुड़े दो आतंकवादी मारे गए थे।

तीन अन्य शहीद पुलिसकर्मियों को शुक्रवार देर शाम कठुआ जिला पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -