Monday, April 21, 2025
Homeराज्यबिना नारी शक्ति के विकास असंभवः संगीता सक्सेना

बिना नारी शक्ति के विकास असंभवः संगीता सक्सेना

-विकास नेतृत्व में महिलाओं का योगदान पर संगोष्ठी का आयोजन

-30 से अधिक महिला हस्तियों को किया गया सम्मानित

नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। कश्मीरी गेट स्थित इंदिरा गांधी महिला तकनीकी विश्वविद्यालय के मुख्य सभागार में दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय के तत्वावधान में बुधवार को मातृ शक्ति को समर्पित एक संगोष्ठी किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि दिल्ली के ​उपराज्यपाल की धर्मपत्नी संगीता सक्सेना मौजूद रही। इस दौरान 30 से अधिक नारी शक्तियों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में मुख्य रूप से शिक्षाविद संगीता सक्सेना, कमल मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मोहन गार्डन, नई दिल्ली की प्राचार्य और सीबीएसई गवर्निंग बॉडी की सदस्य डॉ. वंदना टंडन, वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉ. मीरा वर्मा, अनु लाठर, सामाजिक चिंतक एवं लेखिका डॉ. शोभा विजेंद्र समेत 30 नारी शामिल रही।

संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रेखांकित ‘नेतृत्व विकास में महिलाओं का योगदान’ था। संगोष्ठी में भारतीय शिक्षा के इतिहास में नारी शक्ति का योगदान-संभावना एवं चुनौतियां पर चर्चा हुई। इस कार्यक्रम में बालाजी फाउंडेशन एवं अभिमंच साहित्य संस्थान द्वारा समाज की प्रतिष्ठा मातृ शक्ति को सम्मानित किया गया। संगोष्ठि का आयोजन दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. धनंजय जोशी ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि महिलाओं के बिना समाज अधूरा है। महिलाओं का काम कई बार सामने नहीं आ पाता है, वह पर्दे के पीछे रहकर हम पुरुषों को आगे बढ़ाती है। आज हमलोग जिस जगह पर काबिज है उसके पीछे नारी शक्ति का बहुत बड़ा हाथ है। ऐसी छूपी प्रतिभाशाली महिलाओं का नाम समाज में आना बहुत जरूरी है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि संगीता सक्सेना ने कहा कि समस्त प्रगति में नारी की भूमिका का आधार स्तंभ की तरह है। बिना महिलाओं के विकास असंभव है। उन्होंने कहा कि नारी कभी भी कर्म क्षेत्र में पीछे नहीं है। समाज और घर को चलाने की जो इकाई है वो एक नारी है। नारियों के पास बहुत बड़ी शक्ति है। नारी में वह शक्ति है कि जो पूरे समाज को परिवर्तित कर सकती है। कार्यक्रम में भाजपा दिल्ली शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. वेद टंडन ने सभी महिलाओं को सम्मान के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि नेतृत्वकारी भूमिकाओं में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ने से स्वास्थ्य में अधिक महत्वपूर्ण प्रगति, अधिक न्यायसंगत और समावेशी प्रणालियां, सभी के लिए समृद्धि में वृद्धि, तथा वैश्विक विकास लक्ष्यों की दिशा में अधिक प्रगति हो सकती है।

कार्यक्रम को राष्ट्र संत अजय भाई जी का भी सानिध्य प्राप्त हुआ। स्त्री शक्ति सम्मान-2025 पाने वालों में शिक्षाविद एवं साहित्यकार मालविका जोशी वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉक्टर मीरा वर्मा, प्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना डॉ. ऋचा जैन, वरिष्ठ कवियत्री एवं लेखिका डॉ. कीर्ति काले, वरिष्ठ लेखिका एवं प्राचार्य हंसराज महाविद्यालय प्रो. रमा शर्मा, निदेशक स्कूल ऑफ़ ओपन लर्निंग दिल्ली विश्वविद्यालय प्रो. पायल मग्गो, संकाय प्रमुख शिक्षा विभाग दिल्ली विश्वविद्यालय प्रो. सुष्मिता लक्यानी, कवियत्री एवं लेखिका श्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय दिल्ली प्रो. आमना मिर्जा, वरिष्ठ अधिवक्ता सर्वोच्च न्यायालय भारत डॉ. मोनिका अरोड़ा, लेखिका एवं सामाजिक चिंतक प्रो. शीला राय, पत्रकार एवं लेखिका राज श्रीराय, वीर बधू शहीद अरुण कुमार सिंह (लांस नायक) नीलम सिंह, लेखिका एवं उपाध्यक्ष दधीचि देह संस्था सदस्य मंजु प्रभा, कुलपति अंबेडकर विश्वविद्यालय नई दिल्ली प्रो. अनु सिंह लाढऱ, संस्थापक रूट्स टू रूट्स संस्था टीना वच्छानी, प्राचार्य कमला नेहरू कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय प्रो. पवित्रा भारद्वाज को सम्मानित किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

वेब वार्ता समाचार एजेंसी

संपादक: सईद अहमद

पता: 111, First Floor, Pratap Bhawan, BSZ Marg, ITO, New Delhi-110096

फोन नंबर: 8587018587

ईमेल: webvarta@gmail.com

सबसे लोकप्रिय

Recent Comments