Wednesday, February 25, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

कांग्रेस नेता राधिका खेड़ा के इस्तीफे पर सीएम विष्णुदेव साय की प्रतिक्रिया

रायपुर, (वेब वार्ता)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि हम जहां भी जा रहे हैं, हमें लोगों में भाजपा के पक्ष में भारी उत्साह दिख रहा है। भाजपा राज्य की 11 में से 11 सीटें जीत रही है। वहीं कांग्रेस नेता राधिका खेड़ा के इस्तीफे पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस भवन में उनके अपने ही लोगों ने उनका अपमान किया। वे ‘नारी न्याय’ की बात करते हैं। लेकिन उनकी कथनी और करनी में बहुत अंतर है।

राधिका खेड़ा ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस के एक नेता सुशील आनंद शुक्ला ने अपने दो साथियों के साथ रायपुर के पार्टी ऑफिस में उनके साथ अभद्रता करने की कोशिश की। लेकिन जब उन्होंने इसके बारे में पार्टी के शीर्ष नेताओं को जानकारी दी। तब आरोपी नेताओं के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

उन्होंने आगे कहा कि यहां तक कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और जयराम रमेश तक सबको इस आपत्तिजनक घटना के बारे में बताया गया, लेकिन आरोपी नेताओं पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद हताश होकर उन्होंने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया। राधिका खेड़ा ने अपने साथ हुई घटना के बारे में अमर उजाला को विस्तृत जानकारी दी है।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img