-समाज के डॉक्टर, एडवोकेट और बुद्धिजीवी किए जाएंगे सम्मानित
नई दिल्ली, 24 अप्रैल (वेब वार्ता)। जमात-ए-सिद्दीकी ऑफ इंडिया द्वारा समाज के शिक्षित और प्रतिभाशाली वर्ग को सम्मानित करने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन कल किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों—विशेषकर शिक्षा, चिकित्सा और सामाजिक सेवा—में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा।
संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद सिद्दीकी ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में शिक्षा के महत्व को बढ़ावा देना और युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि जब समाज अपने शिक्षित वर्ग का सम्मान करता है, तो इससे नई पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
कार्यक्रम में डॉक्टरों, शिक्षकों और बुद्धिजीवियों के साथ-साथ समाज के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रहने की उम्मीद है। आयोजकों के अनुसार, यह कार्यक्रम सामाजिक जागरूकता और सामुदायिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा। संस्था ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में भाग लेकर इसे सफल बनाने की अपील की है।





