भाजपा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने बूथ अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी, जनप्रतिनिधियों कार्यकर्ताओं का किया अभिनंदन

- Advertisement -

बलरामपुर, कमर खान (वेब वार्ता)। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रवि कुमार मिश्र ने कार्य भार करने के पश्चात आज अटल भवन में बूथ अध्यक्षों, सेक्टर संयोजकों, ब्लाक प्रमुखों, चेयरमैन नगर पंचायत एंव कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए स्वागत किया। और बूथ समिति, सेक्टर, मंडल समितियों की समीक्षा करते हुए अध्यक्ष रवि कुमार मिश्र ने कार्यकर्ताओं से संगठन को गति प्रदान करने के आग्रह के साथ कहा कि सभी कार्यकर्ताओं का अटल भवन में स्वागत है। केन्द्र एंव प्रदेश सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं को घर घर पहुंचते हुए सभी के समस्याओं के समाधान के प्रयास किया जायेगा।
उक्त अवसर पर अंजली मिश्र, ब्लाक प्रमुख मनोज तिवारी, पंकज सिंह, हेमंत जायसवाल, चेयरमैन प्रिस वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस, जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी पूर्व महामंत्री डॉ.अजय सिंह पिंकू, वरूण सिंह मोनू, बिन्दू विश्वकर्मा एंव मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी आदि ने स्वागत किया।

Author

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img